कूड़े के साथ फेंका जा रहा बायोमेडिकल वेस्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल परिसर में कूड़े में बायोमेडिकल वेस्ट मिलाकर फेंका जा रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल के सुपरवाइजर की ओर से इसकी शिकायत की गई है। उनका कहना है कि कई बार सफाई कर्मचारियों को इस बारे में समझाया जा चुका है। ज्यादा बोलने पर वे लड़ाई पर उतारू हो जाते हैं। वीडियो में बताया जा रहा है कि यह सेक्टर-39 का अस्पताल है। इसमें दिखाया गया है कि कूड़े के साथ इंजेक्शन और सिरिंज तक फेंकी जा रही हैं। कुछ जगहों पर दवाइयां भी दिख रही हैं।