फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बायोफ्यूल एक्सपो का आगाज, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और हरित तकनीक पर होगी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया एक्सपो का उद्घाटन, 200 से अधिक कंपनियां ले रहीं हिस्सा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और हरित तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ल्ड एनवायरनमेंट एक्सपो (बायोफ्यूल एक्सपो-2026) बृहस्पतिवार से नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुरू हो गया। 6 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में देश-विदेश की 200 से अधिक कंपनियां अपने उत्पादों, सेवाओं और तकनीक का प्रदर्शन कर रही हैं। इसमें 15 से 20 हजार व्यापारिक आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। तेजी से बढ़ते औद्योगीकरण और शहरीकरण के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल नई तकनीकों को बढ़ावा देते हैं बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन एग्जीबिशन सर्विसेज (आईईएस) के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार ने कहा कि इस वर्ष बड़ी संख्या में प्रदर्शकों, उद्योग विशेषज्ञों और आगंतुकों की भागीदारी दर्शाती है कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को लेकर समाज में जागरूकता लगातार बढ़ रही है। प्रदर्शनी में नवीकरणीय ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, रीसाइक्लिंग, बायोफ्यूल, ऊर्जा दक्षता और बैटरी रीसाइक्लिंग से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। विभिन्न कंपनियां अपने नवाचारों और पर्यावरण अनुकूल समाधानों को प्रस्तुत कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें