फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डर के नाम का बिल निवासियों पर डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव की मान हाइट्स बिल्डिंग का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव की मान हाइट्स बिल्डिंग के निवासी बिजली बिल को लेकर परेशान है। उनका आरोप है कि बिल्डर के नाम से कनेक्शन पर करीब तीन लाख रुपये बकाया बिल था। जो निवासियों के नाम के कनेक्शन के बिल में जोड़ दिया गया है। ऐसा कनेक्शन लेने के एक साल बाद किया गया। अब शिकायत पर अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


निवासी ललित जोशी ने बताया कि बिल्डिंग में 15 परिवार रहते है। बिल्डर एक कॉमन मीटर से सभी को बिजली आपूर्ति करते था, लेकिन करीब एक साल पहले बिल्डर भाग गया। मीटर भी जल गया। शिकायत की, लेकिन दूसरा मीटर नहीं बदला गया। परेशान होकर निवासी घनश्याम मिश्रा के नाम से दूसरा कनेक्शन ले लिया गया। आरोप है कि पिछले एक साल से मीटर का बिजली बिल हर माह समय से जमा किया जा रहा था, लेकिन जनवरी माह में तीन लाख रुपये बिल में जुड़कर आए। जब उन्होंने विद्युत निगम में पता किया तो बताया गया कि पहले मीटर का बिल बकाया था। सोमवार को निवासियों ने फिर से विद्युत निगम के अफसरों से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें