फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेसवे पर रेस लगाने आए 20 बाइकर्स को वापस लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से चलकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर रेसिंग करने जा रहे बाइकर्स को पुलिस ने रविवार सुबह चिल्ला, डीएनडी बॉर्डर से वापस लौटाया। इस दौरान करीब 20 बाइकर्स को वापस भेजा गया। इस रविवार बाइकर्स अधिक संख्या में नहीं पहुंचे। लेकिन ट्रैफिक पुलिस पहले ही तैनात थी। हर सप्ताह सुबह के समय कई युवा रफ्तार का रोमांच लेने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचते हैं। महंगी सुपरबाइक्स और तेज गति से दौड़ते इन बाइकर्स की वजह से हाईवे पर गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व भी ट्रैफिक पुलिस को इस तरह की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद प्रत्येक रविवार को पुलिस चेकिंग कर बाइकसर्स को वापस लौटाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें