फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रामीण इलाकों में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
-गोकलपुर में 20 दिनों में तीन बाइक चोरी, फिरौती लेकर लौटाने का आरोप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बाइक चोर गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है। क्षेत्र के गांव गोकलपुर में पिछले करीब 20 दिनों के अंदर तीन बाइक चोरी होने के मामले सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चोरी के बाद बाइक को फिरौती लेकर वापस किया जा रहा है, जिससे इलाके के लोगों में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
गांव गोकलपुर निवासी मौलाना राशिद पुत्र जमालुद्दीन ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने अपनी बाइक खेतों के पास मेड़ पर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर बाइक जाते हुए नजर आई। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद पड़ोस के एक गांव से संपर्क कर उनकी बाइक फिरौती लेकर वापस कर दी गई। मौलाना राशिद का आरोप है कि इसी तरह की घटनाएं गांव में पहले भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पिछले 20 दिनों के अंदर गांव गोकलपुर से फारूक पुत्र रमजान और सब्बीर पुत्र बने सिंह की बाइक भी चोरी हो चुकी है। इन दोनों मामलों में भी आरोप है कि बाइक चोरी होने के बाद फिरौती लेकर वापस कर दी गई। इसके अलावा कुछ दिन पहले ऐंचवाड़ी गांव से भी दो बाइक चोरी हुई थीं, जिन्हें भी इसी तरह वापस कराया गया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें