फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो बाइकें चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो बाइकें चोरी कर ली गईं। चोरी हो जाने के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बाइक चोरों की तलाश में लगी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि चिटहेरा गांव में बबली भाटी परिवार के साथ रहते हैं। 6 नवंबर की शाम को उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह सुबह के समय उठे तो बाइक नहीं मिली। जबकि दूसरी घटना दादरी के मोहल्ला किदवई नगर में अमीरुद्दीन परिवार के साथ रहते हैं । वह अपनी बाइक पर सवार होकर मोहल्ले में ही तेज वास फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में गए थे । उन्होंने बाइक फार्म हाउस के बाहर खड़ी कर दी। जब वापस लौटे तो उनकी बाइक नहीं मिली। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें