फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी से छात्र की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। बिहारी लाल पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर खड़ी एक छात्र की बाइक मंगलवार को चोरी हो गई। घटना के दौरान छात्र कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। बाइक चोरी की जानकारी होने पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मामले की शिकायत की गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने छात्र को धमकाकर भगा दिया। बुधवार को पीड़ित छात्र के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत की है। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के खेरली भाव गांव निवासी वकील खान दनकौर कस्बा स्थित बिहारीलाल इंटर कालेज में 12वीं कक्षा का छात्र है। रोजाना की तरह मंगलवार को वह बाइक से पढ़ने आया था। बाइक को पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर की दूरी पर खड़ा किया गया था। पढ़ाई कर वापस आने पर छात्र को बाइक चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें