फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एप से दोस्ती कर स्कूटी ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सार

नोएडा में ग्राइंडर एप के जरिये युवक को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर फिरौती वसूलते थे। अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा। ग्राइंडर एप से दोस्ती कर युवक को बुलाकर उससे मोबाइल व स्कूटी लेकर भागने वाले एक आरोपी को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस की टीम ने आरोपी को बृहस्पतिवार को डंपिंग ग्राउंड से दबोच लिया। इसके पास से स्कूटी व दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। एसीपी वर्णिका सिंह का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गाजियाबाद के भोपुरा निवासी आदित्य के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आदित्य अपने साथियों के साथ मिलकर गिरोह चलाता है। वह और उसके साथी ग्रांइडर एप पर जुड़े लोगों को निशाना बनाते हैं। एप पर खुद भी पंजीकरण कर युवकों से दोस्ती कर फंसाते हैं। फिर उनको गुप्त जगह बुलाते हैं। वहां पर युवकों की अश्लील वीडियो बना लेते हैं। वीडियो प्रसारित करने का डर दिखाकर पैसे ले लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें