फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सहसपुर में पैठ बाजार से बाइक चोरी

Sat, 27 Sep 2025 11:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर के शंकरपुर में पैठ बाजार से एक बाइक चोरी हो गई। ऑनलाइन शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सेलाकुई थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी ललिता गगोला का ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होेंने बताया कि रविवार को वह अपने पति के साथ बाइक से संडे मार्केट में खरीदारी करने गईं थी। वह जब खरीदारी कर वापस लौटे तो बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। उन्होंने आसपास पता किया, लेकिन बाइक का कुछ भी अता पता नहीं चला। उनकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें