फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े 6.86 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दो बाइक सवार चार बदमाशों ने सोमवार दोपहर कलेक्शन एजेंट से 6.86 लाख रुपये लूट लिए। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-78 स्थित महागुन मेजारिया सोसाइटी के पीछे बने सर्विस रोड पर के पास बदमाशों ने पहले टक्कर मारकर क्लेक्शन एजेंट को गिरा दिया, फिर कनपटी पर पिस्तौल रखकर पैसे लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के पास स्थित सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चार बदमाश पीड़ित के साथ मारपीट और छीना-झपटी करते दिख रहे हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वारदात की जांच के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

डीसीपी नोएडा राजेश एस ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी के नेहरू गार्डन निवासी प्रमोद साहनी गाजियाबाद की सीएमएस इंफोसिस कंपनी में वर्ष 2003 से कलेक्शन एजेंट हैं। वह रोजाना की तरह अलग-अलग स्थानों से कलेक्शन कर सेक्टर-78 की तरफ मोटर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। इनमें से बाइकसवार ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गिए गए। बदमाश उनसे गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। विरोध जताने पर कनपटी पर पिस्तौल तान दिया और रुपये से भरा बैग लूटकर मेट्रो स्टेशन की तरफ फरार हो गए। बदमाशों की बाइक का नंबर भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था।
पीड़ित प्रमोद ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सेक्टर-113 थाना प्रभारी शरदकांत शर्मा को पीड़ित ने बताया कि सोमवार को कलेक्शन के बाद सेक्टर -78 की सर्विस रोड से जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

रेकी के बाद वारदात को अंजाम देने की आशंका
पुलिस को छानबीन में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि बदमाश पहले से ही कलेक्शन एजेंट का पीछा कर रहे थे। करीब पांच मिनट पीछा करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
कलेक्शन एजेंट से पहले भी बदमाशों ने किया है लूट
बीते माह भी बाइक सवार बदमाशों ने फेज 2 क्षेत्र में स्थित फूल मंडी के पास एक बीमा कंपनी के एक कलेक्शन एजेंट से मार्केट में ही दिनदहाड़े 8 लाख रुपये लूट लिए थे। हालांकि पुलिस ने लूट में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शूट के लिए बुलाकर कैमरा लूटा
नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक युवक को फोटो शूट कराने के बहाने बुलाकर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका कैमरा लूट लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर 113 थाना पुलिस से की है। पीड़ित सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है की सेक्टर-79 के समीप फोटो शूट के बुलाकर आरोपी टीन शेड के रास्ते पार्क की तरफ ले गए। इसके बाद कैमरा लूट कर फरार हो गए। थाना प्रभारी शरद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें