दादरी (संवाद)। क्षेत्र के नगर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार आसमीन और शकूर खान गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दो सप्ताह बाद कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। दंपती 22 अक्तूबर को बाईपास पर किसी काम से जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। शकुर खान की हालत में सुधार नहीं होने के कारण दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह आईसीयू में भर्ती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल के साले मोमिन खान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।