फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवारों को घसीटते ले गया ट्रक, एक की मौत

Fri, 14 Nov 2025 02:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
म्योहर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेनीराम कटरा की ओर से आ रहे बालू लदी ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और चालक करीब एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह ट्रक को रुकवाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही करारी थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ने सामने से 112 नंबर की पुलिस गाड़ी आते देखी तो वाहन छोड़ भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




मृतक की पहचान पिपरी थाना क्षेत्र के जवाई बिगहरा निवासी जितेंद्र पुत्र कामता प्रसाद के रूप में हुई है।घायल युवक का नाम सूबेदार पुत्र रामअधीन है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें