ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक और कैंटर की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने कैंटर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अलीगढ़ के धनीपुर महुआ खेड़ी निवासी राजकुमार ने कहा कि एक दिसंबर को उनके भाई गजेंद्र बाइक से ग्रेनो वेस्ट की तरफ जा रहे थे। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूरजपुर कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ब्यूरो