फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन

तावडू। डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अख्तर निवासी गांव बुराका थाना तावडू ने बताया कि वह अपने भतीजा अय्याद को बाइक पर लेकर नूंह जा रहा था। जब वह गांव सिलखो पहाड़ी घाटी के पास पहुंचा तो तावडू की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसके पीछे बैठा भतीजा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नलहड़ अस्पताल नूंह में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफ्र कर दिया। पीड़ित के मुताबिक हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें