ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
दादरी (संवाद)। रेलवे रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी के आजाद नगर कॉलोनी में नाजिम परिवार के साथ रहते हैं। वह 21 अक्टूबर की शाम को बाइक पर अपनी पत्नी, बेटा अबूजर के साथ अपने घर जा रहे थे। निम्स अस्पताल के सामने हादसा हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान अबूजर की मौत हो गई । ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।