फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के ध्यानार्थ : आंधी में गिरे बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली फेज टू क्षेत्र में हुआ हादसा, भंगेल में रहता था युवक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बृहस्पतिवार देर रात तेज आंधी में गिरे बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जो अस्पताल में भर्ती है। पंचशील बालक इंटर कॉलेज के पास हुए हादसे की जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पीआरवी को इंटर कॉलेज के पास हादसे की सूचना मिली। वहां पहुंचकर घायल पड़े दोनों युवकों को पुलिस ने सेक्टर-137 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 वर्षीय विशाल कुमार की मौत हो गई। वह भंगेल में किराए पर रहता था और मूल रूप से बरेली जिले के खटोला गांव का रहने वाला था। नोएडा के सेक्टर-141 की ओरल हेल्थ कंपनी में वह काम करता था। ड्यूटी के बाद दोस्त के साथ घर लौटने के दौरान आंधी में पोल टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी बाइक टकरा गई। मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन में कोहराम मच गया और वे सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फेज-2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज आंधी के चलते पोल का गिरना सामने आया है। दूसरे घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन

ठीक से रख-रखाव नहीं हाेना हादसों का कारण
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली के पोल गिरने की घटनाएं बड़े हादसों का कारण बनती जा रहीं हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रखरखाव में लापरवाही, ढीली नींव आदि से ऐसे हादसे हो रहे हैं। बिजली विभाग के पूर्व अधिकारियों के मुताबिक कई इलाकों में वर्षों पुराने सीमेंट और लोहे के पोल जर्जर हो चुके हैं। तेज आंधी या बारिश के दौरान ये पकड़ खो देते हैं और सड़क पर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें