फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिवाइडर से टकराया बाइक सवार युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा।
विज्ञापन

पर्थला फ्लाईओवर के पास मंगलवार देर रात एक बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस को राहगीरों से हादसे की सूचना मिली। इसके बाद कोतवाली फेज थ्री पुलिस मौके पर पहुंची और तब बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर घायल पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी 35 वर्षीय विक्की के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि वह एक कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार रात करीब 11 बजे घर पर था। अचानक बाइक लेकर निकल गया। हादसे के समय वह नोएडा की ओर से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहा था। मृतक हेलमेट पहना हुआ था। एसीपी उमेश कुमार का कहना है कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें