डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत
दादरी संवाद। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर जेडीबी ढाबे के पास बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे डिवाइडर से टकराकर वह घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर रात जेडीबी ढाबे के पास बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली थी। उसकी पहचान कासगंज के गांव पला देहरा निवासी घनश्याम के रूप में हुई है।