फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-आदर्श नगर इलाके की घटना, मुकुंदपुर से बाइक पर जा रहे थे जहांगीरपुरी स्थित घर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 50 साल के नौशाद अहमद के रूप में हुई है। घायलावस्था में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

जहांगीरपुरी निवासी नौशाद अहमद परिवार के साथ रहते थे। तीन नवंबर की रात वह बाइक से मुकुंदपुर किसी से मिलने गए थे। जहां से वह आजादपुर आने वाली सर्विस रोड से जहांगीरपुरी की ओर बाइक से जा रहे थे। 11.50 बजे रात पुलिस को आजादपुर डीडीए फ्लैट के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल नौशाद को पीसीआर कर्मी बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचा चुके थे। पुलिस को मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक और हेलमेट पड़ा मिला। पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां नौशाद का इलाज चल रहा था। पुलिस ने नौशाद के पास से मिले दस्तावेज से उनकी पहचान करने के बाद परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी। देर रात इलाज के दौरान नौशाद ने दम तोड़ दिया। पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी और फिर उसे घसीटता हुआ कुछ दूरी तक ले गया। इसके निशान सड़क पर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें