कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाईपास पर हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाईपास पर टैंकर की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी ने टैंकर नंबर के आधार पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरनगर के बहलौलपुर गांव की रीना देवी के पति पुष्पेंद्र 28 मई को घोड़ी गांव से लाल कुआं की तरफ बाइक से जा रहे थे। बाईपास स्थित ढाबे के समीप पहुंचने पर उनकी टक्कर दूध के टैंकर से हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है।