फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली दादरी क्षेत्र के बील अकबरपुर के पास हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी।
कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बील अकबरपुर के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में है।
विज्ञापन


एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान के भाटू के रहने वाले जीटी रोड स्थित बील अकबरपुर गांव निवासी विक्रम सिंह के चाचा अर्जुन सिंह 23 अप्रैल की सुबह बाइक पर सवार होकर दूध लेने जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस और परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में 24 अप्रैल को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव में संस्कार के बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें