ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को बाइक खड़ी कर सिगरेट खरीदना भारी पड़ गया। मूलरूप से गोर्वधन के गांव रामपुर निवासी तेजपाल इस समय सूरजपुर कस्बे में रहते हैं। 10 अगस्त की रात वो घर के पास एक गली में बाइक खड़ी कर दुकान पर सिगरेट खरीदने गए थे। वापस आए तो बाइक नहीं मिली। वह चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो