फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डंपर के नीचे घुसी बाइक पिता समेत दो की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर में घुसी बाइक, पिता समेत दो की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम विनोद भाटी गोल चक्कर के समीप हादसा


माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र के विनोद भाटी गोल चक्कर के पास एक बाइक डंपर के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक सवार बांजरपुर गांव निवासी विनोद और समीर की मौत हो गई, जबकि विनोद के बेटे सूरज (19) को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग गया। दुर्घटना के वक्त केवल विनोद ने हेलमेट लगाया हुआ था।
विज्ञापन

इकोटेक-एक थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि बिलासपुर के बांजरपुर गांव निवासी विनोद कुमार ग्रेनो के एक कॉलेज की गाड़ी चलाता था। मंगलवार देर शाम विनोद ड्यूटी कर बाइक से लौट रहा था, तभी रास्ते में उसके गांव में रहने वाला समीर रास्ते में मिला और वह बाइक पर सवार हो गया। कुछ देर बाद सूरज भी रास्ते में मिला। तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। विनोद भाटी गोलचक्कर के पास से बाइक अचानक डंपर के नीचे घुस गई। हादसे में विनोद और समीर की मौत हो गई, जबकि सूरज घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें