‘पैसा वापस मिलने पर ही खत्म होगा धरना’
बाइक बोट फर्जीवाड़ा : कोट पुल के पास कंपनी के दफ्तर पर जुटे देशभर से निवेशक
दादरी। देशभर के निवेशक मंगलवार को दादरी स्थित कोट पुल स्थित बाइक बोट कंपनी के दफ्तर के पास धरनास्थल पर जुटे। निवेशकों ने कहा कि जब तक उनका पैसा वापस नहीं मिल जाता तब तक धरना जारी रहेगा। निवेशकों ने कहा कि कंपनी के मालिक ने उनके साथ अन्याय किया है। इस अन्याय को सहन नहीं किया जा सकता। पुलिस प्रशासन निवेशकों का सहयोग नहीं कर रहा है। प्रदेश और केंद्र सरकार तक भी आवाज पहुंचा दी है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। अब निवेशक खुद से आर-पार की लड़ाई लड़कर अपने हक को लेने के बाद ही दम लेंगे, चाहे कितना भी वक्त क्यों न लग जाएं, निवेशक पीछे नहीं हटेंगे। निवेशक रात में भी धरना देंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन से भी सुरक्षा की मांग की जाएगी। ब्यूरो