माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 के पास शुक्रवार रात बाइक सवार दो बदमाश युवती के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित साधना किसी काम से घर से बाहर निकली थीं। आरोप है कि सुनसान जगह देखकर बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं, बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।