फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्क की बदहाली पर निवासियों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा-1 में गौरी शंकर मंदिर से करीब फॉरेस्ट पार्क की बदहाली से निवासी परेशान हैं। पार्क में जगह-जगह झाड़ियां उगी हैं और कचरा फैला हुआ है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। निवासियों ने पार्क की सफाई, मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की है। सेक्टर निवासी भोला ठाकुर ने बताया कि प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि पार्क में सुबह-शाम बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और अन्य लोग टहलने व व्यायाम करने आते हैं। मंदिर होने के कारण श्रद्धालुओं का भी आवागमन रहता है। इसके बावजूद पार्क का नियमित रखरखाव नहीं हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें