फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी दंपती की निर्माणाधीन कोठी का ईओडब्ल्यू ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक बोट फर्जीवाड़ा : इनामी दंपती के साथ 11 माह की बेटी को भी जाना पड़ा जेल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े के आरोप में जेल भेजे गए पंजाब के 50 हजार के दंपती रविंद्र और रेखा के साथ उनकी 11 माह की मासूम को उनके साथ जाना पड़ा है। बच्ची मां के दूध पर निर्भर है। नियमानुसार बच्ची को मां के साथ जेल में रहने की अनुमति दी गई है। बच्ची को हर सुविधा और जरूरत का सामान जेल प्रशासन उपलब्ध कराएगा। वहीं, ईओडब्ल्यू की टीम ने पंजाब के जालंधर जाकर रविवार को उस कोठी का निरीक्षण किया, जिसका आरोपी निर्माण करा रहे थे। हालांकि, अब वहां निर्माण रुका हुआ है। आरोपी गिरफ्तारी की डर से निर्माण अधूरा छोड़कर लुधियाना आकर रहने लगे थे। आरोपियों की संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई भी चल रही है।
विज्ञापन

निरीक्षक बिजेंद्र भडाना ने बताया कि एसटीएफ और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने शुक्रवार बाइक बोट फर्जीवाड़े में 310 करोड़ का मुनाफा कमाने और धोखाधड़ी के आरोप में पंजाब से रविंद्र और उसकी पत्नी रेखा को गिरफ्तार किया था। आरोपी लंबे समय से पुलिस और जांच टीम को चकमा देकर फरार चल रहे थे। इसके चलते अन्य आरोपियों के साथ इन पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों को टीम पंजाब से गिरफ्तार कर दादरी कोतवाली ले आई थी। वहीं, आरोपियों के जालंधर में कोठी बनाने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें