ई ऑक्शन में तीनोंं श्रेणी के प्लाटों के लिए लगेगी बोली
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के वाणिज्यिक, कार्पोरेट, ग्रुप हाउसिंग प्लाट का आवंटन ई ऑक्शन के माध्यम से होगा। 29 जून से 1 जुलाई तक ई ऑक्शन की प्रक्रिया लाइव होगी। ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को प्लाट आवंटित किया जाएगा। प्राधिकरण ने तीनों श्रेणी के प्लाट की स्कीम फरवरी माह में जारी की थी। खास बात ये है कि वाणिज्यिक प्लाट के आवंटी को लोकेशन चार्ज नहीं देना होगा। ऑक्शन में बीस हजार वर्गमीटर से कम के प्लाट का ई ऑक्शन किया जाएगा। इस श्रेणी में दो प्लाट हैं जिसके लिए पांच ही लोगों ने आवेदन किया है। कार्पोरेट श्रेणी के प्लाट में दस लोगों ने आवेदन किया है। ग्रुप हाउसिंग के दो प्लाट के लिए 9 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ब्यूरो