फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोल हंटर्ज ने रोमांचक मुकाबले में खेला ड्रॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। गुजरात के भावनगर स्थित एसएजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित फुटसल क्लब चैंपियनशिप 2025-26 के पहले मुकाबले में नोएडा की गोल हंटर्ज एफसी ने मेजबान प्रोग्रेसिव स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाफ 5-5 से रोमांचक ड्रॉ खेला। मैच की शुरुआत में गोल हंटर्ज 0-2 से पिछड़ गई थी, लेकिन टीम ने वापसी करते हुए लगातार तीन गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली। मानव रावत, कृष्ण कुमार और साहिल कुमार के गोलों की बदौलत टीम ने स्कोर 3-2 कर दिया, हालांकि पहले हाफ तक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर पहुंच गया। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। महिप अधिकारी और मुकुल शौन ने गोल कर गोल हंटर्ज को 5-4 की बढ़त दिलाई, लेकिन अंतिम क्षणों में लालस्वामपुइया ने गोल कर मुकाबला 5-5 से बराबर कर दिया। अब गोल हंटर्ज की नजर अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में बढ़त बनाने पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें