फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पसंदीदा नंबरों के लिए 6.20 लाख तक लगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। गाड़ियों के लिए पसंदीदा नंबर लेने का क्रेज एक बार फिर देखने को मिला। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16जीबी के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों के लिए करीब 198 लोगों ने आवेदन किया। नीलामी में सबसे महंगे नंबर के लिए 6.20 लाख रुपये की बोली लगी। वहीं, दूसरी सबसे बड़ी बोली 4.63 लाख रुपये की रही। परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को नीलामी के नतीजे जारी किए। इसमें कुल 27 नंबर आवंटित किए गए हैं। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नतीजों के अनुसार, नीलामी में एक, दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ और नौ समेत अन्य आकर्षक नंबर शामिल थे। सफल बोलीदाताओं को नंबर आवंटित कर दिए गए हैं। यह प्रक्रिया चार दिन तक चलेगी। इसके बाद अगले तीन दिन तक नंबरों के लिए ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें