फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भुवी को मिल सकती है लखनऊ फाल्कन्स की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर निवासी क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार (भुवी) को इस बार उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कन्स टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल के अनुभव को देखते हुए कप्तान के रूप में प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार टीम प्रबंधन की ओर से जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है। ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रींस सोसाइटी निवासी भुवी को यूपी टी-20 लीग की लखनऊ फाल्कन्स ने बीते वर्ष 30.25 लाख रुपये की राशि में अपनी टीम में शामिल किया था। इस बार भी टीम ने भुवी को रिटेन किया है। 17 अगस्त से छह सितंबर तक चलने वाली लीग का आयोजन लखनऊ में होगा। लीग में लखनऊ फाल्कन्स का पहला मुकाबला नोएडा किंग्स से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें