फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार विकेट से जीता यूनाइडेट क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा के सीके प्ले स्टेशन क्रिकेट मैदान पर चल रहे चौथे मंजीत कौर मेमोरियल अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब नोएडा ब्लू ने एसएनडी क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले संदीप कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसएनडी अकादमी ने 50 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइडेट क्लब की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें