फोटो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को क्रिएटिविटी लीग 2026 की नोएडा जोनल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 25 विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए रोबोक्वेस्ट जूनियर और कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए रोबोक्वेस्ट सीनियर व एसटीईएमप्रेन्योर श्रेणियां रखी गईं। विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, इंजीनियरिंग, विज्ञान और उद्यमशीलता से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। चयनित विद्यार्थी आईआईटी दिल्ली में होने वाले अंतिम चरण में हिस्सा लेंगे। स्कूल की प्राचार्या डॉ. मोनिका रंधावा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक चिंतन और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करते हैं। डॉ. अमित सक्सेना ने भी विज्ञान, तकनीकी शिक्षा और उद्यमशीलता के महत्व पर जोर दिया। ब्यूरो