दादरी (संवाद) । भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर लुहारली टोल प्लाजा से नगर के जीटी रोड स्थित नवीन मंडी तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन संगठन के कार्यकर्ता जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर पहुंचे । वहां से ट्रैक्टरों की शृंखला बनाकर मार्च शुरू किया । सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई । और नवीन मंडी तक मार्च निकाला गया । पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी भी हुई। बाद में मार्च का समापन दादरी नवीन मंडी में हुआ। जिलाध्यक्ष मनोज मावी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सहायक पुलिस उपायुक्त प्रशाली गंगवार को सौंपा गया।