- सपा महानगर अध्यक्ष ने की शिकायत, निष्पक्ष कार्रवाई की उठाई मांग
नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में एमएलसी चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने जिला निर्वाचन प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने चुनावी नियमों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने देने की अपील की। डॉ. आश्रय गुप्ता ने आरोप लगाया कि कॉलेज में चुनाव के दौरान निर्धारित नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं व स्थानीय थाने की पुलिस की कथित मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ब्यूरो