नोएडा(संवाद)। शहर के सेक्टर 62 स्थित आईएफए इंडिया अकादमी के सभागार में भारत विकास परिषद की स्वर्णिम शाखा की ओर से हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। जहां शाखा सचिव महेन्द्र कुमार शाह ने बताया कि भारतीय जीवन शैली के पारंपरिक और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत रखने के उद्देश्य को सार्थक करते हुए इस आयोजन में हरियाणा प्रदेश के लोक जीवन, शादी एवम दैनिक जीवन पर आधारित रही। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति परिषद परिवार के बच्चों समेत पुरुष-महिला सदस्यों द्वारा दी गई।