ग्रेटर नोएडा। हार्टिकल्चर एन एनवायरमेंट फाउंडेशन की ओर से रविवार को एनटीपीसी सोसाइटी के सामने और ओवरहेड टैंक चाई 4 परिसर में फलदार पौधे जैसे आम,केला,पीपल,बरगद आदि लगाए गए। राजीव तिवारी ने बताया कि हर वीकेंड करीब 100 से अधिक पौधे लगाएं जाते हैं। इस बार उनके दोस्त शिव कुमार दिल्ली से परिवार के साथ पौधे लगाने के लिए आएं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल के छोटे बच्चे, वृंदा सोसाइटी एवं एटीएस ग्रीन पैराडिसो सोसाइटी के लोगों ने भी भाग लिया। ब्यूरो