नोएडा(संवाद)। श्री राधा वल्लभ शिव मंदिर, ई-ब्लॉक इंदिरा मार्केट में श्री भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ हुआ। यह कथा स्वर्गीय श्री रूप सिंह आवाना एवं श्रीमती कौशल्या देवी की पावन स्मृति में 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक आयोजित की जा रही है। इस दौरान परिवारजनों के साथ, हरिराम भगत, इंदर आवाना, देवकरण आवाना, मवासी राम, सुभाष, धर्मपाल चौहान, रामनिवास, रमेश्वर आवाना सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।आचार्य प्रवीण शास्त्री ने आज की कथा में राजा दक्ष की वंशावली पर दिव्य ज्ञान दिया। कथा के समापन पर एक नवम्बर को विशेष पूजन और दो नवम्बर को भंडारे का आयोजन होगा।