नोएडा। जिले में सोमवार को डेंगू के चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 553 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राहत की बात यह है कि इनमें से अधिकांश मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। स्वास्थ्य टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रही है। जहां भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां आसपास के इलाकों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पानी जमा न होने की अपील कर रहे हैं और लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि धीरे-धीरे डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो रही है। ब्यूरो