दनकौर (संवाद)।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन की ओर से सोमवार को जूनियर हाईस्कूल, जुनेदपुर में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। संगठन पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अदम्य साहस और देशभक्ति का परिचय दिया। उनका जीवन और संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।