फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बना भाभी ने ननद से की बात, पसंद करने लगी थी; शादी का बना लिया था मन

Thu, 13 Mar 2025 08:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला ने पुलिस शिकायत की है कि उन्होंने शादी के लिए अपनी प्रोफाइल एक मैट्रिमोनियल साइट पर बनाई थी। जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। दोनों के बात होने के बाद वह उसे पसंद भी करने लगी थी। दोनों के बीच में शादी की बात हो रही थी। 
विज्ञापन
भाभी ने तोड़ ननद का सपना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक ननद ने अपनी भाभी पर मैट्रिमोनियल साइट पर युवक का प्रोफाइल बनाकर बात करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रिश्ते की भाभी पर साइट पर फर्जी प्रोफाइल तैयार कर उससे बात की। इस मामले में महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस शिकायत की है कि उन्होंने शादी के लिए अपनी प्रोफाइल एक मैट्रिमोनियल साइट पर बनाई थी। जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। दोनों के बात होने के बाद वह उसे पसंद भी करने लगी थी। दोनों के बीच में शादी की बात हो रही थी। 
विज्ञापन

इस दौरान मोबाइल नंबर से जानकारी में आया कि वह कोई युवक नहीं है, बल्कि उसकी रिश्ते की भाभी है। भाभी ने ही युवक का फर्जी प्रोफाइल बनाया हुआ है। इसके बाद वह परेशान हो गई और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें