भिवानी। दीपावली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और बाजारों में मिठाइयों की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसी के साथ मिलावटखोरी का खतरा भी मंडरा रहा है। सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने मंगलवार को भिवानी और दादरी में मिठाई दुकानों पर छापे मारकर 13 सैंपल लिए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि सीएम फ्लाइंग टीम के साथ मंगलवार को भिवानी में 3 दुकानों पर छापे मारे। एक दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं मिला तो उसे नोटिस जारी कर केस एडीसी कोर्ट में भेजा गया है। वहीं, दादरी की 4 दुकानों से 8 सैंपल लिए गए। अधिकारियों ने घी, पनीर, रसगुल्ला और गुलाब जामुन जैसी डेयरी आधारित मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि 14 दिनों में सैंपल की रिपोर्ट आएगी। पिछले 10 दिनों में विभाग ने कुल 20 सैंपल भरे हैं। इस दौरान सीएम फ्लाइंग रोहतक से एसआई राजबीर भी मौजूद रहे।
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने कहा कि त्योहारी सीजन में शुगर और बीपी के मरीजों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। मिलावटी मिठाइयों से पेट संक्रमण, एलर्जी, उल्टी-दस्त, मोटापा और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
बचाव के उपाय
तेज रंग वाली मिठाइयों से बचें।
शुगर और बीपी मरीज तैलीय मिठाइयों से परहेज करें।
दूध से बनी मिठाइयों की गुणवत्ता जांचें।
संभव हो तो घर पर ही मिठाई बनाएं।
सीएम फ्लाइंग ने मिठाइयों की दुकानों पर मारे छापे
सीएम फ्लाइंग टीम ने मंगलवार को शहर में मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने दुकानों पर जांच की और सैंपल लिए। दिवाली पर्व को देखते हुए सीएम फ्लाइंग व खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा यह छापेमारी की जा रही है ताकि किसी प्रकार की मिलावटी मिठाइयां बाजार में न जाएं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा ने कहा कि भिवानी व दादरी में दोनों जगह रेड की गई है। दादरी जिले की 4 दुकानों पर छापेमारी करते हुए 8 सैंपल भरे। वहीं, भिवानी की 3 दुकानों पर रेड करके 5 सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि डेयरी उत्पादों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें घी, पनीर, रसगुल्ला, गुलाबजामुन जैसी दूध से बनी मिठाइयों के सैंपल लिए हैं। इस दौरान एक दुकानदार के पास लाइसेंस भी नहीं मिला। दुकानदार को नोटिस दे दिया है। केस को एडीसी कोर्ट के अंदर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भिवानी की 3 दुकानों पर रेड की, जिनमें से 2 दुकानों पर लाइसेंस मिले और एक पर लाइसेंस नहीं था। जिसे नोटिस दे दिया है। उसका केस एडीसी कोर्ट के अंदर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 दिन में रिपोर्ट आएगी। पिछले दस दिन में 20 सैंपल ले लिए हैं।