फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान सुपर लीग में सट्टा लगवाने वाला सट्टेबाज ग्रेनो वेस्ट से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी से एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में सट्टा लगवा रहा था। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अन्य क्रिकेट लीग में भी सट्टा लगा चुका है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मूल रूप से दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मंडी श्यामनगर निवासी मोहित शर्मा इको विलेज वन सोसाइटी में रहकर पीएसएल पर ऑनलाइन सट्टा लगवाता है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के फ्लैट से दो लैपटॉप, छह मोबाइल, एक पेटीएम स्वाइप मशीन, छह डायरी, आठ एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। डायरी में सट्टे का विवरण है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हार-जीत के साथ स्कोर पर भी सट्टा लगवाता था। सट्टा लगवाने में मोबाइल एप्लीकेशन का भी प्रयोग किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को खंगाला जा रहा है। आशंका है कि अन्य क्रिकेट मैचों पर भी सट्टा लगाया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों के अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
मोबाइल और चेन स्नेचिंग करने वाले दो दबोचे
सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने चेन व मोबाइल स्नेचिंग करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को सेक्टर-112 चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बागपत के निबाली गांव निवासी सन्नी धामा और शाहजहांपुर के तिलहार गांव निवासी राकेश के रूप में हुई। उनसे फर्जी नंबर प्लेट लगी केटीएम बाइक, दो चाकू समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार तड़के सेक्टर-112 चौराहे के पास गश्त कर रही पुलिस को देख केटीएम बाइक पर सवार दो युवक पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर दोनों को दबोच लिया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने लूट व चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया है। एडीसीपी के अनुसार आरोपी वारदात करने के बाद इलाहाबास गांव में छिप जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें