फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों को दिया बेस्ट स्लीपिंग गार्ड का खिताब

विज्ञापन
बेस्ट स्लीपिंग प्रमाणपत्र के साथ गार्ड। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों को दिया बेस्ट स्लीपिंग गार्ड का खिताब
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में निवासियों ने शनिवार को खराब सुरक्षा व्यवस्था पर हंगामा किया। करीब 4 घंटे तक मार्केटिंग ऑफिस बंद कराया दिया। साथ ही सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों को बेस्ट स्लीपिंग गार्ड का खिताब दिया है। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी सोते रहते हैं। आरोप लगाया कि मजदूर और टैंपो चालकों को वर्दी पहनाकर बैठा दिया जाता है। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी ड्यूटी के दौरान सोते रहते हैं। मार्केटिंग ऑफिस सोसाइटी के अंदर है। इसके नाम पर कोई भी आ-जा सकता है। सुरक्षाकर्मी बगैर जानकारी लिए उन्हें जाने देते हैं। एक भी बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी नहीं है। आरोप है कि बिल्डर से कई बार सुधार की मांग की, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। परेशान होकर शनिवार को कई लोग मार्केटिंग ऑफिस पहुंचे और हंगामा कर ऑफिस बंद करा दिया। वहीं, जो सुरक्षाकर्मी सो रहे थे, उनको एक प्रमाण पत्र देकर बेस्ट स्लीपिंग गार्ड का खिताब दिया। निवासियों ने सुरक्षाकर्मियों के सोने की शिकायत ट्विटर पर भी की है।
विज्ञापन

सुरक्षा पुख्ता नहीं की तो बिल्डर के खिलाफ बालकनी में टांगे बैनर
ग्रेनो वेस्ट की अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में दो प्रॉपर्टी डीलरों की हत्या के बाद से निवासी सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन बिल्डर के सुनवाई नहीं करने पर शनिवार को निवासियों ने बालकनी में बैनर लगाकर विरोध प्रकट किया। आरोप है कि 5 दिन से लगातार प्रदर्शन के बाद भी बिल्डर बात करने को तैयार नहीं है। निवासियों ने रात में प्रदर्शन भी किया। सोसाइटी के अंदर पार्किंग में सोमवार रात दो प्रॉपर्टी डीलरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से निवासी बिल्डर से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग कर रहे हैं। रोजाना कैंडल मार्च और थाली बजाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मेंटेनेंस और सुरक्षा एजेंसी को बदलने की मांग की है, लेकिन बिल्डर ने किसी तरह का सुधार नहीं किया है। सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी के समय सोते रहते हैं। इससे निवासियों में रोष है। निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है। ज्यादातर लोगों ने अपनी बालकनी में बैनर लगाकर बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोला है। बिल्डर से सुरक्षा और सुविधाओं की मांग की है। सोसाइटी के निवासी रविवार को बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें