फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 111 वर्ष से दुर्गा पूजा का जश्न मना रहा बंगाली क्लब

विज्ञापन
बंगाली क्लब में महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका की तैयारी करते बंगाली समाज के युवा। महिषासुर मर्द
विज्ञापन
लखनऊ। बंगाली क्लब व युवक समिति ने वर्ष 1914 में राजधानी की सबसे पहली सार्वजनिक दुर्गा पूजा की शुरुआत की थी, जो आज तक अनवरत जारी है। इस वर्ष क्लब 111वीं श्रीश्री दुर्गा पूजा का उत्सव मना रहा है। इस वर्ष 22 सितंबर से शुरू होकर दो अक्तूबर को विसर्जन के साथ आयोजन संपन्न होगा।
विज्ञापन

हीवेट रोड स्थित बंगाली क्लब में इन दिनों दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसके अध्यक्ष अरुण कुमार बनर्जी ने बताया कि हमारी दुर्गा पूजा बंगाल की समृद्ध परंपरा, कला और संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन है। पूजा की तैयारियां कई माह पहले से शुरू हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों क्लब में चंडी पाठ की रिहर्सल चल रही है, जिसका मुख्य आयोजन 28 सितंबर को होगा। इस वर्ष विशेष रूप से सजावट और थीम पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बंगाल की परंपराओं से गहरा जुड़ाव दिखाई दे।

महिषासुर मर्दिनी ‘चंडी पाठ’ षष्ठी को फोटो
क्लब की कार्यकारी सचिव तृषा सिन्हा ने बताया कि षष्ठी पर 28 की भोर में चार बजे महिषासुर मर्दिनी ‘चंडी पाठ’ का विशेष आयोजन होगा। शाम 7:30 बजे महिषासुर मर्दिनी पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन सिंजिनी सरकार के नेतृत्व में होगा। रोजाना आरती, पुष्पांजलि और भोग वितरण के साथ पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और धुनुची नृत्य होगा। आनंद मेले का आयोजन 24 को बंगाली क्लब की ओर से आनंद मेले का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा। इसका नेतृत्व महिलाएं ही करती हैं। यह आयोजन समाज को जोड़ने का काम करता है।

बंगाली क्लब में महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका की तैयारी करते बंगाली समाज के युवा। महिषासुर मर्द

बंगाली क्लब में महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका की तैयारी करते बंगाली समाज के युवा। महिषासुर मर्द

बंगाली क्लब में महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका की तैयारी करते बंगाली समाज के युवा। महिषासुर मर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें