फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली से पहले हरकेश नगर की गलियों में पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों ने नगर निगम से की रोशन की व्यवस्था करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले जहां पूरे शहर में रोशनी की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं दक्षिण दिल्ली के हरकेश नगर इलाके की कई गलियां अभी भी अंधेरे में डूबी हुई हैं। इलाके के मेन मार्केट और आसपास की सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बंद पड़ी हैं। हरकेश नगर के एफ-4 और एफ-6 ब्लॉक के सामने लगी लाइटें पूरी तरह बंद हैं।
विज्ञापन



आरडब्ल्यूए सदस्यों ने बताया कि अग्रवाल स्वीट से लेकर मेट्रो गेट और माता मंदिर तक एक भी स्ट्रीट लाइट चालू नहीं है। इस वजह से रात के समय यहां लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय निवासियों कहना है कि दिवाली जैसे त्योहारी मौसम में इलाके का अंधेरे में डूबा रहना चिंताजनक है। बच्चों और महिलाओं के अकेले निकलने में डर बना रहता है। नागरिकों ने नगर निगम और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए, ताकि त्योहार से पहले इलाके में रोशनी लौट सके। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रोशनी न होने से शाम के समय बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी कम हो गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


वर्जन
दिवाली आने वाली है, लेकिन हमारी गलियां अंधेरे में डूबी हैं। कई बार शिकायत की, पर अब तक एफ-4 और एफ-6 ब्लॉक की लाइटें ठीक नहीं हुईं।
ओम प्रकाश भड़ाना, महासचिव, हरकेश नगर, आरडब्ल्यूए

मेन मार्केट से लेकर मेट्रो गेट तक सभी लाइटें बंद हैं। अंधेरे में दुकानदारों को भी दिक्कत होती है, प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
उदित कुमार, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें