फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बसंत रानी बढ़ाएगी 105 मीटर रोड की खूबसूरती

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीईओ की मौजूदगी में लगाए गए 500 से अधिक पौधे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण के पास 105 मीटर रोड की खूबसूरती अब बसंत रानी (टैबेबुइया रोजिया) बढ़ाएगी। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस व एक्टिव सिटीजन सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विप्रो के पास 500 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

एसीईओ का कहना है कि इन पौधे से बसंत रानी के गुलाबी फूल खिलते हैं। ये देखने में अत्यंत खूबसूरत लगते हैं। 105 मीटर रोड पर विप्रो के पास रोड की दोनों तरफ व सेंट्रल वर्ज पर यह पौधे लगाए गए हैं। इस दौरान ओएसडी गिरीश कुमार झा, उद्यान विभाग के डीजीएम संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र, सहायक निदेशक नथोली सिंह, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास, मैनेजर प्रशांत समाधिया व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें