ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर गामा-2 के गेट नंबर-1 का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को इसे सेक्टरवासियों के लिए विधिवत खोल दिया गया है। शाम 5 बजे दादरी क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर ने फीता काटकर गेट का उद्घाटन किया और इसे सेक्टर के निवासियों को समर्पित किया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सेक्टर के निवासी मौजूद रहे। गेट के सौंदर्यीकरण के बाद इसका स्वरूप और बेहतर हो गया है जिससे सेक्टर के प्रवेश द्वार की सुंदरता बढ़ी है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि निवासियों के सहयोग से आगे भी सेक्टर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।