ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एनएसएस इकाई-2 और इकाई-5 की ओर से अभिमुखीकरण एवं प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। जिम्स की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरण जाखड़ ने मादक पदार्थों पर निर्भरता और उसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनएसएस में युवाओं की भागीदारी और माई भारत व जीबीयू एनएसएस पोर्टल पर पंजीकरण की जानकारी भी दी गई। ब्यूरो