फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः पंचायत के फरमान पर पहले पीटा, फिर जहर देकर मार डाला

Sun, 08 Dec 2019 05:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गांव नगला हुकुम सिंह में एक युवक को पंचायत के फरमान पर पीटने और इसके बाद जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। जहरीले पदार्थ के सेवन से दम तोड़ने वाले युवक के मरने से पहले दिए गए बयान का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दो महिला और पूर्व प्रधान समेत के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


नगला हुकुम सिंह निवासी किशन सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उनका बेटा सतीश (22) 19 अक्तूबर को किसी काम से घर से बाहर निकला था। इसी दौरान पड़ोसी राजीव, उसकी पत्नी ललिता, पुत्र राहुल, राजू और मनीष ने सुनील को राजीव के घर में बंद कर पीटा।

इसके बाद सुनील को पुलिस बुलाकर थाने में बंद करा दिया। अगले दिन 20 अक्तूबर को सुनील को थाने से छोड़ दिया गया। इसी दिन दोपहर 2 बजे राजीव, उसकी पत्नी ललिता और पूर्व प्रधान सतपाल सिंह ने पंचायत बुलाई।
विज्ञापन


पंचायत में मुख्य पंच सतपाल सिंह, बच्चू सिंह, ज्योति और हरिकिशन ने फरमान सुनाया कि सुनील को राजीव और उसकी पत्नी द्वारा पीटा जाए। इसके बाद राजीव और ललिता ने बांधकर सुनील को पीटा। ललिता ने सुनील की चप्पलों से पिटाई की। इसके बाद राजीव ने धमकी दी कि अभी उसका मकसद पूरा नहीं हुआ है।


आरोप है कि इसके बाद 24 अक्तूबर को राजीव ने अपने घर में खींचकर सुनील को जहर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर सुनील को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सुनील ने अपने बयान दिए, जिसे मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया।

इस मामले में थाना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर परिजन ने एसएसपी से शिकायत की। अब, एसएसपी के आदेश पर सतपाल, बच्चू सिंह, ज्योति, हरिकिशन, राजीव, ललिता के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें